समा जाते है लोग दिल में ऐतबार बन कर..!!


समा जाते है लोग दिल में ऐतबार बनकर,
फिर लूट लेते है ख़ज़ाना पहरेदार बनकर..!!

यकीं करता है इन्सान जिनपे हद से ज्यादा,
डुबों देते है वही कश्ती मझदार बनकर..!!

रिश्तों की अहमियत खूब समझती है दुनिया,
पर लालच आ जाती है बीच में दिवार बनकर..!!

दौरे-मुश्किल में वसूलों पे चलते है बहूत लोग,
पर भूला देते है वसूलों को मालदार बनकर..!!

झूठ बिक जाता है पलभर में हजारों के बीच,
सच रह जाता है तन्हा गुनाहगार बनकर..!!

इंसानियत हो गयी हैं गूंगी,मजहब के नारों से,
लोग,खुदा को बाटते है,धर्म का ठेकेदार बनकर..!!

Comments

Popular posts from this blog

गुज़ारिश

कोई जीते कोई हारे आम आदमी रोयेगा-: