पुरुष प्रधान देश में महिलाओं की हालत:-
पुरुष प्रधान देश में महिलाओं की हालत:-
बचपन से सुनते आ रहा हूँ की हमारे देश में महिलाओं की पूजा होती है इसी देश में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है पर रोज आँखों के सामने तैरती उन हजारो खबरों को देखता हूँ जो महिलाओं के साथ हैवानियत की ऐसी ऐसी खबरें सुनने को मिलती है जिस से सुन कर रोंगटे खड़े हो जाये, कल बुलन्द शहर के पास नेशनल हाइवे 91 पर नाबालिग बच्ची और उसकी माँ के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ तो आज दिल्ली में 2 भाइयों ने मिल कर एक लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसके गुप्तांगो में आग लगा दी इन सब खबरों को सुनने के बाद मुझे यकीन नही होता की ये वही देश है जहां औरतो की पूजा होती है मैं दावे के साथ कह रहा हूँ इस देश में सब से ज़्यादा अत्याचार ना मुस्लिमो के साथ होता है ना दलितों के साथ होता है और ना ही हिन्दुओ के साथ होता है इस देश में अत्याचार का शिकार सब से ज़्यादा महिलाये हो रही है घरेलु हिंसा से लेकर बलात्कार जैसे गंभीर अपराध से खबरे रोज भरी रहती है ये वही महिलाये है जो घरो को स्वर्ग बना कर रखती है देश में विकास की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आज देश की महिलाओं की स्तिथि देख ले, सराकर से ले कर प्रशासन तक को महिलाओं की सुरक्षा को ले कर कोई चिंता नही है बस महिलाओ के नाम नेताओ द्वारा बड़े बड़े कसीदे पढ़े जा रहे है पर घर से बाहर निकलती महिलाओ को मर्दो की घूरती नजरे हर तरफ खोजती रहती है महिलाओं का बाहर निकलना दूभर हो गया है मुझे डर इस बात का भी लग रहा है कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर अगर महिलाये हिंसक होगयी और हथियार उठा लिया तो इस देश का क्या होगा, मर्दो का भागना तो दूर छुपने तक की जगह नही मिलेगी अभी भी वक़्त है मर्द सुधर जाए महिलाओ के सब्र का इतना इम्तिहान ना ले की वो हथियार उठाने पर मज़बूर हो जाये..!!
Comments
Post a Comment